-
लंदनः उस उम्र में जब महाराजा चार्ल्स तृतीय के ज्यादातर समकक्ष काफी पहले सेवानिवृत्त हो चुके हैं, वह सक्रिय बने हुए हैं और मंगलवार को अपना 75वें जन्म दिन पर भी सार्वजनिक कार्यों में व्यस्त हैं। महारानी कैमिला के साथ चार्ल्स उस परियोजना का दौरा करेंगे जो भोजन वितरित कर जरूरतमंदों की मदद करता है।.