-
गोंडा/वाराणसी। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) से निलंबन हटाने के केंद्र सरकार के फैसले का इस खेल संस्था के पूर्व अध्यक्ष और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने स्वागत किया है। महासंघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने निलबंन हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और खेल मंत्री को धन्यवाद दिया।.