-
अमृतसरः केरल हाई कोर्ट के जज जया कुमार ने आज अपने परिवार के साथ श्री दुर्गियाना मंदिर में माथा टेका और भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी का आशीर्वाद लिया। मंदिर पहुंचने पर उनका धार्मिक रीति-रिवाजों से स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर के पवित्र दरबार में माथा टेका और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।.