-
श्रीनगर: श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर मंगलवार को भूस्खलन में एक जेसीबी ऑपरेटर की मौत हो गई और छह घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि राजमार्ग के सीरी रामबन इलाके में भूस्खलन की चपेट मेंं एक जेसीबी और एक निजी कार आ गई। इस घटना में सुरजीत सिंह नाम के जेसीबी चालक की मौत हो गई।.