-
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) फिर से खराब होकर ‘गंभीर’ श्रेणी में पहुंच गया है, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के चरण-III के तहत सभी कार्रवाई को तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश दिया है।.