-
ऊनाः जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अशोक ठाकुर ने यहां जारी एक प्रेस बयान में बताया कि जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 4 व 5 फरवरी को ऊना के इंडोर स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस बार राज्य स्तरीय वेटरन प्रतियोगिता 3 दिन के लिए होगी और इसकी मेजबानी ऊना को मिली है।.