-
Stock Market : अमेरिकी बाजारों में मजबूती के रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में भी तेजी रही। केंद्रीय बजट से एक दिन पहले बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 188.11 अंक की बढ़त के साथ 76,947.92 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 68.6 अंक चढक़र 23,318.10 अंक पर रहा।.