-
चरखी दादरी। झरना घाट क्षेत्र में शुक्रवार रात कार सवार युवकों पर पथराव और हमले की घटना सामने आई है। इस हमले में लाधान पाना निवासी पवन, सुभाष चौक निवासी सचिन और सैनीपुरा निवासी मोहित घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में रोहतक पीजीआई रेफर किया गया.