-
नागपुरः महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में पोंजी योजनाओं के बढ़ते मामलों का अध्ययन करने के लिए एक अध्ययन समूह बनाया जाएगा और इसकी सिफारिशों पर काम किया जाएगा। वह बृहस्पतिवार से शुरू हुए राज्य विधान मंडल के शीतकालीन सत्र में प्रश्नकाल में बोल रहे.