-
ओटावाः कनाडा ने राजनीतिक हस्तक्षेप और धमकी के आरोपों को लेकर चीन के राजदूत कांग पीवू को समन किया है। मीडिया रिपोर्टों में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री मेलानी जोली ने गुरुवार को विपक्षी सांसद माइकल चोंग के साथ ओटावा में तीखी बहस के दौरान इस खबर का खुलासा किया।.