-
केपटाउन: मार्को यानसेन के पांच विकेट के दम पर सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने डरबन सुपर जाइंट्स को 89 रन से हराकर लगातार दूसरी बार साउथ अफ्रीका 20 खिताब अपने नाम कर लिया। लीग के पहले सत्र में भी सनराइजर्स विजयी रहे थे । टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाये।