-
खेल डेस्कः अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने पुरुष टी20 विश्व कप के ब्रॉडकास्ट की पूरी योजना जारी कर दी है। इस टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 55 मैच खेले जाएंगे। मुकाबले 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेंगे। इस टी20 विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका मिलकर करेंगे।.