-
मोगा: दुनिया भर में अपनी कॉमेडी और हास्य-व्यंग्य के अनोखे अंदाज से लोगों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरने वाले मशहूर ‘तारी बाबा’ अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका दुबई में अचानक निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, दोस्तों, कलाकारों और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।.