-
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी कैंसर के खिलाफ जंग का समर्थन करने के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 मई को अपने घरेलू मैदान पर होने वाले मैच में बैंगनी रंग की पोशाक पहनेंगे।हार्दिक पंड्या की अगुवाई वाली टीम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगी।.