-
गुरदासपुर: धारीवाल स्थित कृष्ण मंदिर में दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया, जहाँ चोरों ने करीब 19 लाख रुपये की नकदी चुरा ली और मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। मोहल्लेवासियों ने पास में लगे सीसीटीवी में दिख रहे एक युवक पर शक जताया है।.