-
भरमौर (महिंद्र पटियाल) : एसडीएम भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारी बारिश के चलते श्री मणिमहेश यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अस्थाई तौर पर हडसर से आगे यात्रा करने के लिए रोका गया है। उन्होंने यह भी कहा कि बारिश के चलते एडवाइजरी जारी की गई है.