-
बेंगलुरु: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) ने न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज टिम साइफर्ट को जैकब बेथेल की जगह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के लिये अपनी टीम में अस्थायी रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया है। आईपीएल की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि साइफर्ट 24 मई से चयन के लिए उपलब्ध होंगे।.