-
जम्मू-कश्मीर डेस्क। राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने आतंकी गतिविधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। राजौरी पुलिस और 54 राष्ट्रीय राइफल्स (रोमियो फोर्स) ने संयुक्त अभियान में एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और एक आतंकी के सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पास से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए।.