-
सैन फ्रांसिस्को: टेस्ला कारों में डिफेक्टिव सीट बेल्ट पार्ट्स की शिकायतें मिलने के बाद यूएस नेशनल हाईवे ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (एनएचटीएसए) ने जांच शुरू कर दी है। ऑफिस ऑफ डिफेक्ट्स इन्वेस्टिगेशन (ओडीआई) को हाल ही में दो शिकायतें मिलीं, जिसमें 2022 और 2023 मॉडल एक्स वाहनों में सीट बेल्ट की विफलता की सूचना दी गई.