-
ठाणे : महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल ने घोड़बंदर रोड पर एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 242 ग्राम म्याऊ-म्याऊ यानि मेफेड्रोन (एमडी ड्रग्स) बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है।.