-
धर्मशालाः तिब्बती कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां मैक्लोडगंज में विरोध प्रदर्शन किया और दिल्ली में एकत्र हुए जी20 देशों के नेताओं से तिब्बती संस्कृति को मिटाने के चीन के कथित प्रयासों पर चर्चा करने की अपील की हैं। छात्र प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चीनी सरकार लगातार उनकी शिक्षा प्रणाली पर हमला कर रही है.