-
कुल्लू: जिला की तीर्थन घाटी के निवासी युवा समाजसेवी अमर सिंह ठाकुर को सामाजिक सेवा और जन-जागरूकता के क्षेत्र में योगदान के लिए सत्यमेव जयते ‘नेशनल एक्सीलेंस अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। 11 अक्टूबर रविवार को दिल्ली एनसीआर के ग्रेटर नोएडा स्थित रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।.