-
जकार्ता: भारत के युवा निशानेबाजों वरूण तोमर और ईशा सिंह ने सोमवार को यहां एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर की क्रमश: पुरुष और महिला 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर भारत के लिए दो ओलंपिक कोटा हासिल किए। इन दोनों के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने के साथ भारत के निशानेबाजों ने पेरिस खेलों के 15 कोटा हासिल कर लिए हैं