-
भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम मंगलवार सुबह यहां के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से दक्षिण अफ्रीका के लिये रवाना हुई। कप्तान प्रीति के नेतृत्व में भारतीय टीम 17 से 25 फरवरी के बीच दक्षिण अफ्रीकी जूनियर महिला हॉकी टीम और दक्षिण अफ्रीका-ए टीम का सामना करेगी। रुताजा दादासो पिसल को उप-कप्तान की जिम्मेदारियां सौंपी गयी हैं।.