-
हरियाणा के हिसार में ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने पर युवती स्कूटी से गिर कर घायल हो गई। युवती स्कूटी पर सवार हो पॉलीटेक्निक कॉलेज में NCC की परेड के लिए जा रही थी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा एयरपोर्ट रोड पर मिल गेट थाने के पास हुआ था।.