-
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश और ऊपरी इलाकों में हिमपात के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राजमार्ग को वाहन यातायात के लिए बंद कर दिया गया। यातायात अधिकारियों ने मंगलवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के बाद भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात अवरुद्ध हो गया।.