-
अंबालाः हरियाणा के अंबाला में मुलाना के नजदीक एक ट्रक में रविवार तड़के आग लग गई, जिसमें वाहन का चालक जिंदा जल गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बलबीर सिंह अंबाला-जगाधरी राजमार्ग से गुजर रहा था, तभी उसका ट्रक बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसमें आग लग गई।.