-
पानीपत : जिले के जलालपुर रोड स्थित मयूर टेक्सटाइल फैक्ट्री में आज एक बड़ा हादसा हो गया। यहां केमिकल टैंक की सफाई करने उतरे 2 मजदूरों की दम घुटने से मौत हो गई। मरने वाले दोनों मजदूर आपस में चचेरे भाई थे। परिजनों और अन्य श्रमिकों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया.