-
गोंडा: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के छपिया थाना क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसजर्न करने के दौरान तीन युवक मनवर नदी में डूब गए। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने एक युवक को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन दो अन्य लापता हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।.