-
ऊना: उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले को प्लास्टिक कचरा मुक्त बनाने के उद्देश्य से ‘उज्ज्वल ऊना’ मुहिम का शुभारंभ किया। बुधवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में इस पहल को औपचारिक रूप से लॉन्च किया गया। इस मुहिम के अंतर्गत प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन के लिए चार स्तरीय निस्तारण प्रक्रिया अपनाई जाएगी।.