-
7 सितंबर को चीनी प्रधानमंत्री ली छांग ने जकार्ता में संयुक्त राष्ट्र महासचिव गुटेरेस से मुलाकात की। ली छांग ने कहा कि वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति आपस में जुड़ी और अशांत है। स्थिति जितनी गंभीर है, उतनी ही अधिक अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को चुनौतियों का सामना करने के लिए एकजुट होने और सहयोग करने की आवश्यकता है।.