-
लॉस एंजिल्स : प्रशंसकों के लिए यह अच्छी खबर है कि अमेरिकी गायक बिली इलिश का बहुप्रतीक्षित तीसरा स्टूडियो एल्बम जल्द ही आ सकता है। बुधवार रात को 'टीवी' गायिका ने अपने प्रशंसकों को अपने आगामी एल्बम के बारे में अपडेट दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सितारों से सजा निंजा मास्क पहने अपनी तस्वीरों के साथ लिखा, "मेरा एल्बम तैयार हो गया है।"