-
नेशनल डेस्क: फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट और उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को 30 करोड़ रुपये के कथित धोखाधड़ी मामले में बड़ी राहत मिली है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने आज दोनों को अंतरिम जमानत देते हुए उदयपुर जेल से रिहा करने का आदेश जारी किया। दंपति पिछले 67 दिनों से जेल में बंद थे।.