-
करनाल। घोलपुरा क्षेत्र में देर शाम एक किसान परिवार पर अचानक हमला होने से इलाके में तनाव फैल गया। जानकारी के अनुसार लगभग दर्जनभर से अधिक युवकों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों और ईंटों से हमला कर दिया। हमले में परिवार के छह लोग घायल हो गए और घर का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।.