-
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की आठ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अमरोहा, गाजियाबाद, मेरठ ,बागपत,अलीगढ़, मथुरा,बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर में निर्धारित समयानुसार सुबह सात बजे मतदान शुरु हो गया।