-
शिमलाः शिमला में नगर निगम के 34 वार्ड के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे मतदान शुरु हुआ, परिणामों की घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी। यहां 102 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। नगर निगम के पांच वर्ष का कार्यकाल जून 2022 में समाप्त हो गया था, लेकिन चुनाव कराने में 11 माह की देरी हुई।.