-
मोगा: आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय तरीके से संपन्न करवाने के लिए जिला मोगा में चुनावी तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी कड़ी में जिले में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (वीवीपैट) मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (प्रथम स्तरीय जांच) का कार्य लगातार जारी है।.