-
सिडनी: आस्ट्रेलिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर भविष्य में कोचिंग से जुड़ना चाहते हैं और उन्होंने इसके साथ ही कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) जैसी घरेलू प्रतियोगिताओं में आपस में ड्रैसिंग रूम सजा करने के कारण अगले एक दशक के अंदर क्रिकेट से छींटाकशी समाप्त हो जाएगी। वार्नर ने कहा, हां मेरी भविष्य में कोचिंग से जुड़ने की इच्छा है।