-
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार ने सुस्त शुरुआत के बाद नए साल 2025 का जोरदार स्वागत किया। दिसंबर में कारों की बिक्री के मजबूत आंकड़ों के चलते ऑटो शेयरों में बंपर तेजी रही। निफ्टी ऑटो इंडैक्स में 3.79 फीसदी की तेजी आई। सैंसेक्स 1,436.30 अंक या 1.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,943.71 पर बंद हुआ.