-
बहराइच। मुस्लिम समुदाय की एक नवविवाहिता द्वारा अयोध्या के सौंदर्यीकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की तारीफ करने पर उसके पति द्वारा कथित तौर पर तीन तलाक देने और ससुराल वालों द्वारा उत्पीड़न करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।.