-
गोहाना (जींद): जींद–गोहाना ग्रीनफील्ड हाईवे पर स्थित गांव महमूदपुर के पास एक ड्रेन में गुरुवार को महिला का शव बरामद हुआ। राहगीरों ने शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना प्रभारी लाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।.