-
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख व उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर महिला सुरक्षा को लेकर पोस्ट साझा किया। इनमें देशभर में महिलाओं के साथ हो रहे र्दुव्यवहार पर चिंता जताई गई और इसमें संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की भी मांग की गई।.