-
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार, 18 जुलाई को भारत की पुलिस और अग्निशमन टीम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। भारत ने अमेरिका के बर्मिंघम (अलबामा) में आयोजित 21वें विश्व पुलिस एवं अग्निशमन खेलों (2025) में 280 स्वर्ण सहित कुल 588 पदक जीतकर दुनिया भर में अपनी ताकत दिखाई।.