-
खाद्यान्न उत्पादन दर में हुई दोगुने से अधिक की वृद्धि, 669 लाख मीट्रिक टन पहुंचा खाद्यान उत्पादन। खेती को टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए जैविक और प्राकृतिक खेती पर सरकार का विशेष ध्यान। योगी सरकार ने किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लागू की कई योजनाएं। मंडी व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाया, 125 मंडियों में 7 हजार करोड़ रुपये से अधिक का हुआ डिजिटल व्यापार। सीडलिंग उत्पादन से 60 हजार महिलाओं को मिला रोजगार।