-
विश्व व्यापार संगठन का 13वां मंत्री स्तरीय सम्मेलन 26 फरवरी से 2 मार्च तक संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित हुआ। चीनी प्रतिनिधिमंडल ने पूरी प्रक्रिया में सभी वार्ताओं में भाग लिया और सक्रियता से बातचीत व सहयोग को बढ़ावा दिया। सम्मेलन के सफल आयोजन में चीन ने महत्वपूर्ण योगदान किया, जिसकी विभिन्न पक्षों, संयुक्त अरब अमीरात और डब्ल्यूटीओ की महानिदेशक नगोजी ओकोन्जो-इवेला ने प्रशंसा की।