-
इंटरनेशनल डेस्क : चीन के वांग शिन्दी ने शुक्रवार को मिलान-कॉर्टिना शीतकालीन ओलंपिक में फ्रीस्टाइल स्कीइंग के पुरुषों के एरियल स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। यह उनके लंबे करियर का सबसे बड़ा क्षण है। वांग के लिए यह तीसरा ओलंपिक था। इससे पहले वे दो बार 14वें स्थान पर रहे.