-
नेशनल डेस्क: दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित यमुना बाजार घाट के किनारे बनी बस्तियों पर गुरुवार से दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी। भारी पुलिस बल और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजरों की मदद से मकानों को गिराया गया। सुबह से ही छह से अधिक बुलडोजर लगातार कार्रवाई में लगे रहे।.