-
हरियाणा के यमुनानगर में कलयुगी बेटे ने लोहे की सरिया मार मां की हत्या कर दी। बचाने आए पिता पर भी हमला कर घायल कर दिया। जिसके बाद पीड़ितों का दूसरा बेटा उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचा अस्पताल में चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया। वहीं पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है।.