-
यमुनानगर। थाना छप्पर के गांव तलाकौर में पारिवारिक विवाद ने एक और जान ले ली। गुरुवार को घर में हुए विवाद और हमले के बाद घायल हुए अवतार सिंह (40) की शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने उसके भतीजे सुखजीत उर्फ डिंपल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।.