प्रदेश के इतिहास में अब तक के सबसे बड़ा बजट का आकार सात लाख 36 हजार 437 करोड 71 लाख रुपये है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किये गये बजट में 24 हजार 863 करोड़ 57 लाख रुपये की नई योजनाएं भी शामिल की गई हैं। बजट में महिला, युवा, किसान और रोजगार सृजन पर सर्वाधिक जोर दिया गया है।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि ‘2024-25 योगी सरकार का बजट राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा। यह विकास को गति देगा और एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं। हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से उसका ख्याल रखा गया है।
लखनऊ: कोरोना, टीबी और इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों के खिलाफ सफलतापूर्वक अभियान चला चुकी योगी सरकार ने अब कृमि से होने वाली बीमारियों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी है। प्रदेशवासियों को बेहतर एवं सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत योगी सरकार ने गुरुवार को प्रदेश को कृमि मुक्त बनाने के लिए 66 जिलों में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान की शुरुआत की।
सीएम योगी के विजन अनुसार मेक इन इंडिया के तहत यूपीनेडा करेगी सरयू नदी में सोलर बोट का संचालन। भारत में अपनी तरह का होगा यह पहला प्रयोग, 30 पैसेंजर्स की सिटिंग कैपेसिटी युक्त होगी विशिष्ट बोट। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पहले लॉन्च हो जाएगी सर्विस, नयाघाट से होगा बोट राइड का संचालन।